{"_id":"152c08cb23038d77f6fd0194b0a0d1a4","slug":"opposition-expressed-by-farmers-crop-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने फसल उखाड़ जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने फसल उखाड़ जताया विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 17 Apr 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक के रसूलपुर बेलवा गांव में शुक्रवार को किसानों के साथ आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने आंधी एवं पानी में गिरी गेहूं की फसल को उखाड़कर विरोध जताया। कहा कि प्रभावित किसानों को उनकी नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा दिया जाए। वर्ना आप आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
आप के जिला संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि ओला, आंधी एवं वर्षा से जिले में किसानों की करीब 80 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई है। दलहन और तिलहन की फसल भी खेतों में गिरकर सड़ रही है। गेहूं के दाने काले हो गए हैं। अगर इसकी लागत जोड़ी जाए तो प्रति एकड़ 11 हजार खर्च आता है, जबकि सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही क्षतिपूर्ति ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
विज्ञापन
लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। इस अवसर पर गुल्लू यादव, अनुप मिश्रा, कमला यादव, रामजीत, मंगला, विमलेश राम, विंध्याचल यादव, रामदरश, योगेन्द्र, विरेन्द्र आदि ने खेतों में गिरे गेहूं की फसल को हाथों में लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन