फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   OP Rajbhar Says Akhilesh Yadav is main reason for Samajwadi Party downfall

UP: पिछड़ों का हक लूटा... मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाया; ओपी राजभर बोले- वो सीएम भी नेताजी के सहयोग से बने

Sun, 10 Mar 2024 07:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Mar 2024 07:40 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा कभी मुसलमानों की हितैषी नहीं हो सकती। सपा मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर और उन्हें बरगलाकर वोट लेती रही है। उन्होंने कहा कि सपा की दुर्गति का प्रमुख कारण अखिलेश यादव हैं।

विज्ञापन
OP Rajbhar Says Akhilesh Yadav is main reason for Samajwadi Party downfall
अखिलेश यादव और ओपी राजभर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नेताजी के सहयोग से अखिलेश सीएम बने, एमपी बने और अब विधायक बनकर रह गए हैं। अब उनके पास देने का कोई अधिकार ही नहीं है। 
विज्ञापन


सपा की दुर्गति का प्रमुख कारण अखिलेश यादव ही हैं। सपा ने पिछड़ों का हक लूटा है। मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर और उन्हें बरगलाकर वोट लेती रही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के कासिमाबाद चौक पर आने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। सुभासपा एनडीए गठबंधन में दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन जबरदस्त बहुमत से चुनाव जीतने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा कभी मुसलमानों की हितैषी नहीं हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती के इंडिया गठबंधन में जाने की चर्चा पर कहा कि कोई चमत्कार नहीं होने वाला है। बसपा जहां है, वहीं रहेगी। विपक्ष का इंडि गठबंधन पूरी तरह से बिखर गया है, उसमें जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

आज पूरे देश ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। गठबंधन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 80 में से 80 सीटें जीतेगा।

 

अपने को गब्बर सिंह कहे जाने के सवाल पर कहा कि जो जैसा सोचता है, वैसा समझता है। हमारे साथ 40 पार्टियों से ज्यादा का गठबंधन है। सीट का कोई मतलब नहीं है। यह लड़ाई दिल्ली में उपस्थिति दर्ज कराने की है।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद शनिवार को लखनऊ से चलकर जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आए। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से हैदरगंज उतरकर मरदह, कासिमाबाद, बाराचवर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधानसभा जहूराबाद के प्रभारी राजनेत राजभर, विधानसभाध्यक्ष जयनाथ राजभर, जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर, संतोष यादव, सुरेंद्र राजभर आदि प्रमुख थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed