फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only one pink toilet for 18,000 women

Ghazipur News: 18 हजार महिलाओं के लिए सिर्फ एक पिंक शौचालय

Sun, 28 Sep 2025 05:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
Only one pink toilet for 18,000 women
गाजीपुर। जमानिया नगर पालिका क्षेत्र में केवल एक पिंक शौचालय है जबकि नगर में 10 हजार के करीब महिलाओं की आबादी है। साथ ही रोज 8 हजार से ज्यादा महिलाएं विभिन्न गांवों से बाजार करने व अन्य कार्यों को लेकर आती हैं। ऐसे में केवल एक पिंक शौचालय से उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आधी आबादी को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के मामले में जमानिया नगर पालिका क्षेत्र फिसड्डी साबित होता दिख रहा है। जमानिया की शोभा देवी, लक्ष्मीना आदि ने बताया कि नगर क्षेत्र में कम से कम दो से तीन पिंक शौचालय होने चाहिए, ताकि महिलाओं को सहूलियत मिल सके। लेकिन, नगर पालिका प्रशासन की ओर से इसको लेकर पहल करते हुए नहीं देखा जा रहा है। जमानिया नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों की आबादी करीब 40 हजार है। इनमें 10 हजार से ज्यादा संख्या महिलाओं की है। जमानिया नगर गंगा पार क्षेत्र का एक प्रमुख बाजार है। बाजार करने से लेकर महिलाएं स्वास्थ्य व विभिन्न विभागीय कार्यों को लेकर नगर में पहुंचती हैं। यहां, केवल एक पिंक शौचालय की सुविधा उनके अंदर टीस उत्पन्न करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed