{"_id":"63f66290302ea437310c7797","slug":"one-student-caught-to-do-cheating-ghazipur-news-c-20-1-75357-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अनुचित साधन का प्रयोग करते एक छात्रा को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अनुचित साधन का प्रयोग करते एक छात्रा को पकड़ा
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को हाईस्कूल के छात्रों की पहली पाली में संस्कृत एवं इंटर के छात्रों की चित्रकला तथा दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत वादन एवं इंटर की उर्दू, गुजराती आदि विषय की परीक्षा हुई। पहली पाली में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्रा को पकड़ लिया, उसे रस्टीकेट कर दिया गया।
आज हाईस्कूल की परीक्षा में कुल पंजीकृत 10377 छात्र-छात्राओं में से 1240 ने परीक्षा नहीं दी जबकि शेष 9137 उपस्थित थे। इसी प्रकार इंटर में 9328 में 8138 ने परीक्षा दी जबकि 1190 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 576 में 532 उपस्थित एवं 44 अनुपस्थित थे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि आज एक केंद्र पर इंटर की छात्रा को केंद्र व्यवस्थापक ने अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया, उसे रस्टीकेट कर दिया गया।
बताया कि उन्होंने कासिमाबाद ब्लाक क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का दोनों पालियों में भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा सुचारू रूप से होते पाई। राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नवीन कुमार पाठक के नेतृत्व में सचल दस्ते ने मुहम्मदाबाद एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य शालिनी श्रीवास्तव के दस्ते ने सदर, करंडा ब्लाक क्षेत्र के कई केंद्रों का निरीक्षण किया।