फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One lakh 92 thousand cash looted from HP Gans Agency employee

एचपी गैंस एजेंसी कर्मी से एक लाख 92 हजार नकदी की लूट

Sat, 05 Feb 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
One lakh 92 thousand cash looted from HP Gans Agency employee
नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया गैस एजेंसी इंचार्ज से लूट की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक राम बदन सिं? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया गांव के बाहर गैंस एजेंसी से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो लुटेरों ने शनिवार को गैस एजेंसी कर्मी से एक लाख 92 हजार नकदी से भरा झोला लूटकर फरार हो गए। एसपी रामबदन सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से वारदात के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

तलिया गांव के बाहर गाजीपुर- मुहम्मदाबाद मार्ग पर एचपी की रसोई गैस की एजेंसी संचालित है। एजेंसी इंचार्ज अशोक कुमार चौबे एक लाख 92 हजार रुपये झोला में रखकर पांच सौ मीटर दूर स्थित यूनियन बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे पहुंचे और एजेंसी इंचार्ज से झोला लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आस-पास के लोग और एजेंसी के अन्य कर्मी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इधर सूचना मिलते ही नोनहरा थानाध्यक्ष विष्णु गौतम भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और पीड़ित से लूट के संबंध में जानकारी लेने लगे। कुछ देर बाद एसपी रामबदन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद एजेंसी इंचार्ज से वारदात के संबंध में जानकारी ली। इधर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चिन्हित करने में जुट गई है।
विज्ञापन

सीसी टीवी कैमरों को खंगालने में जुटी पुलिस
गाजीपुर। दिनदहाड़े एचपी गैंस संचालक से एक लाख 92 हजार रुपये की हुई लूट के मामले में पुलिस घटना स्थल से लेकर एचसी गैंस एजेंसी परिसर तक छानबीन करने में जुटी हुई है। साथ ही बैंक एवं दुकानों में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर लुटेरों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है, लेकिन पुलिस जल्द से जल्द लूट की वारदात का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपी गैंस एजेंसी इंचार्ज के साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ पीड़ित से पूछताछ की गई। साथ ही मातहतों को जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया गया है।- रामबदन सिंह, एसपी गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed