{"_id":"610c21848ebc3ebda9235f84","slug":"one-killed-one-injured-in-road-accident-ghazipur-news-vns6044700137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस गेट के पास बृहस्पतिवार को दिन के तीन बजे ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गाजीपुर रेफर कर दिया गया।
हेतिमपुर गांव निवासी आकाश शर्मा (25) अपने चचेरे भाई राहुल शर्मा (30) के साथ बृहस्पतिवार को गाजीपुर की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। वह करीब तीन बजे पावर हाउस गेट के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। राहुल शर्मा को गंभीर चोट लगने से जिसको प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। रो-रो कर उनका बुरा हाल है।
आकाश के पिता वकील शर्मा की लोदीपुर मोहल्ले में बर्तन की दुकान है। आकाश व्यवसाय में पिता का सहयोग करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। इस मामले में कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पावर हाउस गेट के पास सड़क दुर्घटना हुई है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।