फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One died due to drowning in a pond

Ghazipur News: पोखरे में डूबने से एक की मौत

Mon, 20 Nov 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
One died due to drowning in a pond
बिरनो। क्षेत्र के बद्धूपुर पोखरे में सोमवार को सुबह छठ पूजा के बीच हादसा हो गया। पोखरे में स्नान करते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोर में पोखरे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों की भीड़ पर जुटने लगी थीं। आसमान में उजाला देख महिलाएं तालाब के पानी में प्रवेश कर भगवान भाष्कर की पूजा कर रही थीं। वहीं, कुछ लोग पोखरे में स्नान कर रहे थे। इसी बीच दिलावर पट्टी निवासी सुरेश राजभर (50) पोखरे में नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो कुछ युवक पोखरे में उतरे और सुरेश को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से बिरनो सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी सीएचसी पहुंच गए। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पोखरे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed