{"_id":"64c4067ce3020ea10f0a5eda","slug":"one-crore-property-of-mukhtar-ansaris-henchman-attached-ghazipur-news-c-20-1-vns1055-310103-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के गुर्गे की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के गुर्गे की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
बहरियाबादर/गाजीपुर। आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह के सहयोगी सदस्य अभियुक्त जाकिर हुसैन उर्फ विक्की की एक करोड़ का पेट्रोल पंप (भूमि व भवन) कुर्क कर दिया। जाकिर हुसैन इस समय जेल में है।
जाकिर हुसैन आईएस-191 गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के घोटाले का सूत्रधार रहा है। उसके खिलाफ नदंगंज और शहर कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाली में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
मुस्तफाबाद थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्तफाबाद निवासी जाकिर हुसैन समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त पाया गया है। जाकिर हुसैन की अवैध संपत्तियों में मौजा चकफरीद परगना बहरियाबाद में पेट्रोल पंप भी है। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये है। एसपी की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट ने कुर्की का आदेश दिया। इसके बाद सुबह बहरियाबाद पुलिस ने पेट्रोल पंप (भूमि व भवन) को कुर्क कर लिया। हालांकि पंप इस समय बंद चल रहा था। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी के गुर्गे जाकिर हुसैन के पेट्रोल पंप को कुर्क किया गया है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये है।