फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the last day 49 nominated for the post of President

Ghazipur News: अंतिम दिन 49 ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Tue, 18 Apr 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
On the last day 49 nominated for the post of President
नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न निकायों के अध्यक्ष एवं वार्ड के सदस्य पद के लिए विभिन्न दलों के प्रत्याशियों सहित 49 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। साथ ही सदस्य पद के लिए 390 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र ने बताया कि नगर पालिका गाजीपुर के लिए अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए सात एवं सदस्य के लिए 87 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल के अलावा विनोद अग्रवाल ने पर्चा भरा। मुहम्मदाबाद : अध्यक्ष पद के लिए आज छह सहित कुल आठ एवं सदस्य के लिए 75 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। भाजपा प्रत्याशी संदीप वर्मा उर्फ दीपू, सपा की तरफ से रईस अंसारी, कांग्रेस के मो. शुकरूल्ला वारसी, आम आदमी पार्टी के अमीर हमजा, आवामी पिछड़ा पार्टी से इस्माईल अंसारी के अलावा आदिल अहमद, तेजबहादुर एवं शमीम अहमद ने नामांकन किया है। सभी 25 वार्डों में सभासद पद के लिए कुल 133 लोगों ने नामांकन किया। जमानिया : नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आज सात सहित कुल 14 तथा सदस्य के लिए 37 सहित कुल 122 ने पर्चा दाखिल किया। औड़िहार : नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष पद के लिए आज पांच और सभासद पद के लिए 66 दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा। अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन नामांकन करने वालों में भाजपा प्रत्याशी सुशीला सोनकर, सपा से निवर्तमान चेयरमैन सरिता सोनकर, कांग्रेस से पुष्पा सोनकर तथा बसपा से रिंकी सोनकर के अलावा निर्दल प्रत्याशी सुरमिला एवं नकदी देवी का नाम शामिल है। नगर पंचायत के 15 वार्डों से सदस्य पद के लिए 85 नामांकन हुए। सादात : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद के लिए 38 ने नामांकन किया। उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा से प्रमिला यादव, सपा से सुमन यादव, बसपा से शंभू राजभर, कांग्रेस से श्री राजभर, सुहेलदेव पार्टी से गोपाल वर्मा तथा छह निर्दल प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कासिमाबाद : नगर पंचायत बहादुरगंज में अध्यक्ष पद पर छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आज भाजपा से अरविंद प्रजापति, सपा से रेयाज अंसारी, बसपा से जियाउर रहमान, निर्दल मोहम्मद जकरिया, हफीजुर रहमान के साथ निवर्तमान चेयरमैन निकहत परवीन जो रेयाज अंसारी की पत्नी हैं ने निर्दल नामांकन पत्र दाखिल किया। इस नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद पर कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सदस्य पद पर आज 47 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस तरह अब सदस्य पद के लिए कुल 72 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। सेवराई एवं गहमर : सपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय गुप्ता, कांग्रेस के मोहम्मद शमीम, भाजपा प्रत्याशी अविनाश जायसवाल ने पूर्व विधायक सुनीता सिंह की मौजूदगी में नामांकन पत्र जमा किया। आज अध्यक्ष पद के लिए पांच एवं सदस्य पद के लिए 26 ने नामांकन किया। इस तरह से अब कुल 13 प्रत्याशी नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष पद के लिए अपना भाग्य आजमाएंगे। जंगीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए छह एवं सदस्य पद के लिए 14 पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed