{"_id":"619e7e5b61e68c5f1438d471","slug":"on-the-instructions-of-the-sp-a-report-was-filed-against-the-person-who-extracted-gold-from-the-ground-the-accused-arrested-ghazipur-news-vns6243451143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के निर्देश पर जमीन से सोना निकालने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के निर्देश पर जमीन से सोना निकालने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर कासिमाबाद थाने की पुलिस ने थाने में जालसाजों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार की। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर जेल रवाना किया। नामजद होकर गिरफ्तार आरोपी बिहार राज्य के बक्सर जिले के अहिरौली गांव का निवासी है।
कासिमाबाद थाने के चावनपुर गनी गांव निवासी मनोज यादव ने बिहार प्रांत के बक्सर जिले के अहिरौली निवासी जालसाज सनोज मांझी को नामजद करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनसे सात लाख रुपया लिया, बदले में जमीन में गड़े धन को निकालने का वादा किया। जालसाज से उनकी मुलाकात पड़ोसी के घर पर छह माह पूर्व उस समय हुई थी, जब वो जमीन में दबी संपत्ति को निकालने का काम कर रहा था। कुछ दिन पहले जालसाज ने पीड़ित के पिता सीताराम यादव को विश्वास में लेकर बताया कि उनके घर के आंगन में दो स्थानों पर धन दबा है। इस धन में सोने चांदी के गहने किसी बड़े बर्तन में दबे पड़े है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है। इसको निकालने के लिए जालसाज ने सात लाख रुपये की डिमांड की। पैसा उसके खाते में भेज दिया गया, लेकिन जमीन के नीेचे से पुलिस को कुछ भी नहीं निकला। जब दबा धन नहीं निकल पाया तो इस धोखाधड़ी के मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई थी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उससे पूछताछ कर छोड़ दी थी। मुकदमा दर्ज न होने पर वह
व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए बताया कि थाने में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही लेनदेन करके छोड़ दिया था। इसके बाद जालसाज को छोड़ने को लेकर थानाध्यक्ष से भाजपा नेताओं की कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद यह मामला पुलिस अधीक्षक के यहां पहुंचा। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कराई, जिसमें शिकायत सही मिली। उनके निर्देश पर मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।