फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Omprakash president, naveen general secretary elected

ओमप्रकाश अध्यक्ष, नवीन महासचिव निर्वाचित

Wed, 17 Dec 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 17 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
Omprakash president, naveen general secretary elected

ओमप्रकाश वर्मा को सिविल बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच तीन पदों के लिए बुधवार को हुए मतदान में  महासचिव पद पर नवीन कुमार राय तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विरेंद्र कुमार पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए।

विज्ञापन



सिविल बार एसोसिएशन के तीन पदों अध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर मतदान के लिए अधिवक्ताओं में उत्साह दिखा। दिन में 2 बजे तक हुए मतदान में कुल 1053 अधिवक्ता मतदाताओं में से 920 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतों की गणना के दौरान अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 3-3 मत तथा महासचिव पद पर चार मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन


घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पर ओमप्रकाश वर्मा को 375, गोपाल जी लाल श्रीवास्तव को 124, राकेश कुमार केशरी को 19, रामनसीब राय को 187 एवं ओमप्रकाश गुप्त को 217 मत मिले। इसी तरह महासचिव पद पर रामप्रताप सिंह यादव को 254, नवीन कुमार राय को 415 और शशिकांत सिंह को 247 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शंकर गोपाल चौबे को 211, आनंदशंकर सिंह कुशवाहा को 242 और विरेंद्र कुमार पांडेय को 464 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम एवं द्वितीय, सहसचिव प्रशासन, सहसचिव पुस्तकालय तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। चुनाव के चलते सुबह से लेकर परिणाम आने तक गहमा-गहमी बनी रही। जिन प्रत्याशियों को मिली, उनके समर्थक खुशी से झूमते रहते है, जबकि चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों के समर्थक मायूस होकर वहां से लौट गए।


विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थको ने माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। एसोसिएशन के चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। निर्वाचित पदाधिकारियों का कहना था कि बार और बेंच में सामंजस्य स्थापित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा और अधिवक्ता हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed