{"_id":"668832cfb00b9b30310211db","slug":"officials-should-be-alert-during-the-festival-communicate-with-religious-leaders-dm-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-117111-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार में अलर्ट रहें अधिकारी, धर्मगुरुओं से करें संवाद: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार में अलर्ट रहें अधिकारी, धर्मगुरुओं से करें संवाद: डीएम
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि आगामी त्योहारों को लेकर सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे। अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं से हमेशा संवाद बनाए रखें। धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर वहां पर साफ सफाई, बिजली, पानी इत्यादि की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित करा लें। साथ ही आने-जाने वाले मार्ग को भी दुरुस्त करा लें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा, जगरनाथ यात्रा एवं ताजिया वाले रूट पर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराए। उन्होंने जल भराव वाले स्थानों से पानी निकासी की व्यवस्था का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर भ्रमणशील रहें। उन्होंने कहा कि तैयारी पूरी कर लें, किसी भी दशा में त्योहारों में नई परंपरा न डालने दें। पुलिस प्रशासन अपने अलर्ट मोड़ पर रहे। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखें तथा अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करें।
-- -- --
बिजली के लिए कंट्रोल रूप स्थापित
गाजीपुर। जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग त्योहारों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुचारू रखें। जर्जर तार, लटकते तार एवं खंभों पर करंट न उतरे यह भी देख लिया जाए। विद्युत संबंधित समस्या के समाधान के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 9453047253 है। इसपर कॉल कर समस्या को दर्ज करा सकते हैं। नगर पालिका पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
1-7 जुलाई के मध्य वन महोत्सव अभियान
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि जनपद में 1 से 7 जुलाई के मध्य वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी नागरिक एक पौध अवश्य लगाएं। इसका व्यापक प्रचार प्रचार भी करें, इसके साथ ही उन्होंने स्कूल चलो अभियान को लेकर कहा कि अपने आसपास के ऐसे बच्चे जो स्कूल न जा रहे हो उनका नजदीकी स्कूल में पंजीकरण कराएं । यह प्रयास करें कि वह बच्चे नियमित रूप से स्कूल पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु गांव में सामूहिक रूप से साफ सफाई हेतु श्रमदान करें।