{"_id":"64d3e810e59391d20b00c9f4","slug":"officials-of-ghazipur-and-jamnia-civic-body-imposed-lime-of-151-crores-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-1817-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गाजीपुर और जमनिया निकाय के अधिकारियों ने लगाया 1.51 करोड़ का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गाजीपुर और जमनिया निकाय के अधिकारियों ने लगाया 1.51 करोड़ का चूना
विज्ञापन
-सीएजी की रिपोर्ट से सामने आया वित्तीय अनियमितता का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। नगर पालिका गाजीपुर और नगर पालिका जमानिया के तत्कालीन अधिकारियों ने 1.51 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। वित्तीय अनियमितता की खबर सामने आने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंंप मचा हुआ है।
स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नगर निकायों में कुल 1 करोड़ 51 लाख 3 हजार 808 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। इसमें नगर पालिका गाजीपुर में 79 लाख 89 हजार 701 रुपये की वित्तीय अनियमितता वर्ष 2017-18 में की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आडिट प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने ने पालिका की निधि को 74 लाख 20 हजार 501 रुपये की क्षति हुई है, जबकि पालिका के आवास में आवासित कर्मचारियों से 10 प्रतिशत किराये की कटौती न किए जाने का मामला सामने आया है। इससे पालिका की निधि को 5 लाख 96 हजार 200 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।
इसी तरह नगर पालिका परिषद, जमनिया में वर्ष 2017-18 में 71 लाख 14 हजार 7 रुपये की वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक शासन के गजट के बावजूद वर्ष 2017-18 में पार्किंग शुल्क का ठेका विभागीय वसूली न किए जाने की बात सामने आई है। इससे ठेके मूल्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि नहीं हो सकी, जिससे पालिका को 37 लाख 51 हजार रुपये की आर्थिक क्षति है।
विज्ञापन
यही नहीं, ईपीएफ राशि न जमा किए जाने की भी बात सामने आई है। नगर पालिका प्रशासन के सहमति बगैर 30 लाख 45 हजार 979 रुपये आहरित किए से वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक श्री बैकुण्ठ के घर से कब्रिस्तान तक सड़क निर्माण कार्य में इस्टीमेट से अधिक कार्य कराये जाने से 3 लाख रुपये 88 हजार 128 रुपये का अधिक भुगतान किए जाने की बात सामने आई है।