फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   office

तहसील का नहीं बना सका प्रशासनिक भवन

Thu, 17 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
office
कासिमाबाद। तहसील के गठन के पांच वर्ष पूरे होने के बाद भी इसका प्रशासनिक भवन नहीं बन पाया है। अधिकारी और कमचारी अभी भी छोटे और जर्जर कमरों में किसी तरह कामकाज निबटा रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील का सृजन 8 अगस्त 2016 को जिलाधिकारी ने किया था। इससे पूर्व प्रदेश के तत्कालीन राजस्व मंत्री ने लगभग 200 करोड़ के बजट से तहसील सहित जिले की दर्जनों परियोजनाओं का शिलान्यास नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में किया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि तहसील के प्रशासनिक भवन के साथ सारी सुविधाएं एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। सपा सरकार जाने के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आई। सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं लेकिन तहसील के प्रशासनिक भवन सहित कोई सुविधा नहीं मिली। अधिवक्ताओं के बैठने के लिए यहां कोई सुविधा नहीं है। सुलभ शौचालय का अभाव है। तहसील में अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे आवास पिछले चार वर्ष से जैसे-तैसे बन रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से तहसील का विकास नहीं हो पा रहा है। तहसीलदार डा. विराग पांडेय ने बताया कि प्रशासनिक भवन न होने से यहां पर एक न्यायिक तहसीलदार के साथ दो नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ दर्जनों लिपिक के पद खाली हैं। अभी प्रशासनिक भवन के लिए कोई बजट स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed