फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nutritional rehabilitation center has undertaken

शुरू नहीं हो पाया पोषण पुनर्वास केंद्र

Tue, 05 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो,
अमर उजाला ब्रयूराो, Updated Tue, 05 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 कुपोषण से शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय के पास स्थित बच्चा वार्ड में पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना की गई है। स्टाफ नर्सों की संविदा पर नियुक्ति कर फरवरी में ही पुनर्वास केंद्र को फरवरी में ही चालू करने का निर्देश शासन ने जिला अस्पताल प्रशासन को दिया था। संविदा पर स्टाफ नर्सों की नियुक्ति मामले में कोर्ट केस होने के कारण पुनर्वास केंद्र चालू नहीं हो पाया। 
विज्ञापन



ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों और विभाग की ओर नियुक्त आशाओं के जरिये कुपोषित बच्चों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने दिशा में कार्य भी कराए जा रहे हैं। कुपोषित बच्चों को समय से बेहतर इलाज और उनका उचित देखभाल करने के लिए बीते सितंबर माह में जिला अस्पताल परिसर में पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित करने का निर्देश मिला था। फरवरी माह से शुरू होने वाले पोषण पुनर्वास केंद्र के संचालन में स्टाफ नर्स सहित अन्य स्वास्थ्य क र्मियों की नियुक्ति संविदा पदों पर की जानी थी। स्टाफ नर्सों के पदों पर होने  वाली संविदा भर्ती का मामला न्यायालय में चलने से केंद्र का संचालन पूरी तरह से अधर में लटकता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉ.  एके मिश्र का कहना है कि केंद्र संचालन में स्टाफ नर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं सवंविदा पर स्टाफ नर्सों की भर्ती का त्मला बीते वर्ष से ही न्यायालय में चल रहा है। पोषण पुनर्वास केंद्र संचालन में आ रही समस्या के बारे में शासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed