Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now there is a competition for development in the village

अब गांव में विकास की मची होड़

Thu, 10 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now there is a competition for development in the village
गाजीपुर। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल पूरा होने में लगभग एक पखवारे का समय शेष है। अब कम समय में गांवों के विकास की होड़ सी मची हुई है। केंद्रीय व राज्य वित्त आयोग में शेष बचे 12 करोड़ 67 लाख रुपये की धनराशि को खर्च करना भी जरूरी समझा जा रहा है। इसके लिए सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इतनी सक्रियता के बाद भी 1237 के सापेक्ष 418 सामुदायिक शौचालय ही पूर्ण हो पाए हैं, लेकिन रंगाई-पोताई अभी शेष है।
विज्ञापन

जनपद के 1237 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल दिसंबर माह में समाप्त हो जाएगा। ऐसे में पांच वर्ष तक विकास कार्य के ढुलमुल रवैए में सुधार लाने व ग्रामीणों की छवि एक बार फिर बेहतर बनाने की होड़ शुरू हो चुकी है। ग्राम प्रधानों द्वारा गांव में सामुदायिक शौचालय निर्माण और पंचायत भवन के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य केंद्रीय राज्यवित्त तथा राज्यवित्त आयोग पूरा किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों को देखा जाए तो केंद्रीय वित्त आयोग में दो करोड़ 85 लाख एवं राज्यवित्त आयोग में नौ करोड़ 82 लाख रुपये शेष हैं। इससे सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के कार्य पूर्ण होने हैं। इनके निर्माण का कार्य पूर्ण होने के बाद भी गांव में अन्य विकास हो सकेंगे। जबकि हकीकत तो यह है अब तक सामुदायिक शौचालय ही जहां 418 पूर्ण है, लेकिन रंगाई-पोताई नहीं हुई है। 22 पंचायत भवन पूर्ण व 64 की छत अभी नहीं बन सकी है। ऐसे में देखना है कि एक पखवारे के अंदर कितने कार्य ग्राम प्रधानों द्वारा पूर्ण कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed