फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the fitness certificate of vehicles being made from the app

अब एप से बन रहा वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र

Mon, 28 Jun 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Now the fitness certificate of vehicles being made from the app
अनलॉक में सबकुछ सामान्य होने के बाद परिवहन विभाग भी कार्य करना शुरू कर दिया है। इस साल मार्च में सरकार ने परिवहन से संबंधित नये नियम भी लाये थे, जिसकी जानकारी लोगों को होने लगी है। 10 मार्च को केंद्र सरकार ने एम फिटनेस एप लांच किया था। अधिकारियों ने बताया कि जून में हर दिन औसतन 10 से 12 गाड़ियों का फिटनेस एप के माध्यम से किया जा रहा है। एप के आने से कर्मचारियों पर काम का बोझ कम हो गया है। साथ ही रसूखदार लोगों के दबाव से भी बचा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के सहायक निरीक्षक परिवहन संतोष पटेल ने बताया कि परिवहन कार्यालय के 500 मीटर दायरे में खड़ी गाड़ियों का ही फिटनेस नए एप से किया जा सकेगा। इस दायरे के बाहर खड़ी किसी गाड़ी का फिटनेस नहीं हो सकेगा। जैसे ही गाड़ी की फोटो खिंचा जाएगा उसकी जानकारी तुरंत पोर्टल पर अपलोड हो जाएगी। इस तरह अब पहले वाली बात खत्म हो गई है जिसमें गाड़ी कहीं भी होती थी और लोग प्रशास निक एवं राजनीतिक दबाव में फिटनेस करवाते थे। उनका कहना था कि एप लांच होने से जो दबाव कर्मचारियों और अधिकारियों पर समाप्त हो गया है। अब गाड़ियों को परिवहन कार्यालय लाना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन

प्रतिदिन 10 से 12 वाहनों का बन रहा फिटनेस
पटेल ने बताया कि किसी गाड़ी की फिटनेस खत्म होने से एक हफ्ते पहले किसी दिन भी फिटनेस कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनलॉक के बाद रोजाना 10 से 12 गाड़ियों का फिटनेस होता है। अब तक कुल 220 गाड़ियों का फिटनेस किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के चलते वाहन चालकों के पास अभी तक फिटनेस, लाइसेंस और परमिट नहीं होने पर विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा था। केंद्र सरकार ने अब जुलाई तक का समय दिया है जिसमें वाहन चालकों को सारे कागज दुरुस्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed