फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the corona infection rate started falling in the district

जिले में कोरोना का संक्रमण दर हुआ कम

Fri, 28 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now the corona infection rate started falling in the district
जिले में कोरोना संक्रमण का दर अब धीरे-धीरे गिरने लगा है। एहतियात के तौर पर प्रतिदिन दो हजार से अधिक संदिग्धों की जांच हो रही है। संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में संक्रमित मरीज नहीं है। वर्तमान में 2.15 प्रतिशत सामुदायिक पॉजिटिविटी दर है जबकि अब तक 1187 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बेड, दवा एवं ऑक्सीजन जैसी सुविधाओं से जिला और महिला अस्पताल सहित सीएचसी-पीएचसी को लैस किया है। निजी और सरकारी अस्पताल को मिलाकर जहां 16 अस्पताल सुरक्षित किए गए हैं। वहीं बिना ऑक्सीजन आईसोलेशन बेड की संख्या 441, ऑक्सीजन बेड की संख्या 656 और आईसीयू और एचडीयू बेड की संख्या 53 है। जिले में मिल रहे संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। वर्तमान में 609 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि 12 मरीज गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बीते 27 जनवरी को आई रिपोर्ट में 34 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एहतियात एवं सतर्कता बरतने के साथ मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed