फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now farmers are troubled by the shortage of urea

अब यूरिया की किल्लत से किसान परेशान

Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now farmers are troubled by the shortage of urea
क्षेत्र में रबी की फसल के लिए खाद की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गेहूं बुआई के समय डीएपी के लिए जलालत झेल चुके किसान को अब यूरिया के लिए परेशान हैं। सरकारी समिति पर से यूरिया गायब है। निजी दुकानों पर ऊंचे दामों पर धड़ल्ले से यूरिया बिक रही है।
विज्ञापन

स्टेशन बाजार स्थित क्रय विक्रय समिति पर सोमवार को 520 बोरी यूरिया आई तो किसान सवेरे से ही खाद लेने के लिए लाइन में खड़े में खड़े हो गए, लेकिन कर्मचारी केंद्र छोड़कर गायब थे। दोपहर तक लाइन में खड़े होकर खाद के लिए टकटकी लगाए रहे किसानों खाली हाथ ही लौटना पड़ा। किसान दीपनरायण यादव, राहुल सिंह, पंकज तिवारी, बबलू सिंह आदि ने बताया कि सुबह से ही यूरिया के लिए लाइन में खड़े होने के बाद भी कर्मचारियों की लापरवाही से खाद नहीं मिल पाया। समय से यूरिया नहीं मिला तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। केंद्र प्रभारी शिवमूरत यादव ने बताया कि किसानों के सापेक्ष कम खाद होने के कारण पुलिस बल की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस बल न मिल पाने के कारण खाद का वितरण नहीं हो पाया। मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में खाद का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed