फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now, digital monitoring of TB patients will be done through Sparsh portal.

Ghazipur News: अब स्पर्श पोर्टल से होगी टीबी मरीजों की डिजिटल निगरानी

Thu, 23 Oct 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now, digital monitoring of TB patients will be done through Sparsh portal.
गाजीपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब टीबी (क्षय रोग) मरीजों की निगरानी एक उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म स्पर्श पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिले में इस व्यवस्था की शुरुआत हो गई है। इस पोर्टल के जरिए मरीजों के उपचार, पोषण सहायता और स्वास्थ्य की प्रगति का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को समय पर दवा और पोषाहार सहायता भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग समन्वयक डॉ.मिथिलेश कुमार सिंह के अनुसार, जिले में कुल 5139 टीबी मरीज है। इनमें 4462 सरकारी व 677 निजी अस्पतालों में पंजीकृत हैं। शासन की ओर से प्रत्येक मरीज को निक्षय पोषण योजना के तहत हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे पौष्टिक आहार ले सकें। इसके अलावा सभी मरीजों को पूरी तरह निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्पर्श पोर्टल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक डिजिटल स्वास्थ्य पहल है, जिसे निक्षय इकोसिस्टम का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य टीबी मरीजों के उपचार की प्रक्रिया को तकनीकी रूप से अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाना है। इसके जरिए रोगियों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी, जिससे उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही या रुकावट आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed