फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now a communication house is being built in the district

अब जिले में बनाया जा रहा संप्रेक्षण गृह

Tue, 07 Jul 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Now a communication house is being built in the district
गाजीपुर। जिले में अब संप्रेक्षण गृह बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। गोराबाजार स्थित राजकीय किशोर गृह में ही इसे विस्तारित किया जा रहा है। जिले में अपराध में लिप्त नाबालिग बच्चों को रखा जाएगा। फिलहाल इन्हें वाराणसी के रामनगर में रखा गया है। इसके बन जाने से जहां ट्रायल के दौरान बच्चों को पेशी करने में सुविधा होगी, वहीं परिजनों को भी मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

नाबालिग बच्चे जो अपराध में लिप्त रहते हैं तथा उनका मुकदमा चल रहा होता है, उन्हें जेल की बजाए जिले के संप्रेक्षण गृह में रखा जाता है। जिले में इस सुविधा के न होने से बच्चों को वाराणसी के रामनगर में रखा जाता है। पेशी के दौरान उन्हें यहां वाहन से लाया जाता है, जो रिस्क भरा काम है। उधर बच्चों के परिजनों से मिलने के लिए भी उतनी दूर जाना पड़ता है। अब इस सुविधा के हो जाने से काफी सहूलियत मिलेगी। राजकीय किशोर गृह में कुछ कमरों में अब इस प्रकार के बच्चों को रखा जाएगा। जिला प्रोबेशनरी अधिकारी अनिल सोनकर ने बताया कि संप्रेक्षण गृह का काम प्रासेस में है। इसके निर्माण के बाद बच्चों को लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed