फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice pasted on house and shop built on Pokhri's land

Ghazipur News: पोखरी की जमीन पर बने मकान और दुकान पर नोटिस चस्पा

Tue, 25 Jul 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted on house and shop built on Pokhri's land
तहसील प्रशासन के निर्देश से अतिक्रमणकारियों में मची खलबली
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई तेज, बने है एक दर्जन मकान और दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमवार को स्थानीय तहसील प्रशासन की टीम सोनबरस गांव पहुंची और पोखरी की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को देर शाम तक खाली करने का निर्देश दिया। इसके लिए सभी के मकानों पर नोटिस चस्पा किया गया है।
कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर एक दर्जन के लगभग मकान और दुकान लाखों रुपये की लागत से वर्षों से सड़क बनी हुई हैं। तहसील प्रशासन के इस आदेश से दुकानदारों एवं मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है। सभी मकान और दुकान बचाने के लिए अंतिम विकल्प में लगे हुए हैं। सभी की निगाहें तहसील प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर लगी है।
विज्ञापन

सोनबरसा ग्राम पंचायत स्थित पोखरी की भूमि पर लंबे समय अतिक्रमण कर रखा है। पक्का मकान और दुकान है। पोखरी की भूमि को खाली कराने के लिए सोनबरसा गांव निवासी जयराम यादव ने उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर भूमि अतिक्रमणमुक्त कराने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में उच्च न्यायालय ने बीते 12 जुलाई 2023 को तहसील प्रशासन से संबंधित रिपोर्ट तलब किया था। इसके बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया और अब आराजी की पैमाइश कर पोखरी के क्षेत्रफल में जितने मकान और दुकानें निर्मित हैं को खाली कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed