फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice issued to 34 schools for negligence, salary of headmaster and other staff stopped

Ghazipur News: लापरवाही पर 34 विद्यालयों को नोटिस प्रधानाध्यापक समेत स्टाफ का रोका वेतन

Fri, 29 Aug 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 34 schools for negligence, salary of headmaster and other staff stopped
गाजीपुर। यू-डायस पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 की तुलना में 2025-26 के नामांकन के अंतर को शून्य कर आनलाइन डाटा फीड करने को लेकर विभागीय अधिकारियों की तरफ से बार-बार कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है। इसके बावजूद अध्यापकों पर इसकी हनक नहीं दिखाई दे रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने यू-डायस पोर्टल पर नामांकन का अंतर शून्य न करने वाले 34 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी स्टाफ का वेतन रोक दिया है।जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक और 454 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। यू-डायस पोर्टल पर स्कूल से संबंधित सूचना एवं सुविधाएं, टीचर प्रोफाइल में शिक्षकों से जुड़े 34 बिंदुओं एवं स्टूडेंट प्रोफाइल में छात्रों के विषय में 56 बिंदुओं पर डाटा अपलोड करना है। अधिकांश शैक्षिक संस्थानों ने टीचर माड्यूल को पूरा कर लिया है लेकिन स्टूडेंट माड्यूल को पूरा नहीं किया है। फीडिंग के लिए 11 अगस्त तक की अवधि निर्धारित की गई थी। बावजूद इसके नियत तिथि बीतने के बाद भी अभी तक जीपी (जनरल प्रोफाइल) ईपी (इनरोलमेंट प्रोफाइल) और एफपी (फेसिलिटी प्रोफाइल) का कार्य नहीं हो पाया। आॅनलाइन डाटा फीड करने को लेकर कई बार चेतावनी दी गई लेकिन इसके बावजूद अध्यापकों की तरफ से रुचि नहीं ली जा रही है। हालत यह हैै कि अभी तक 34 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों की तरफ से इसे पूरा नहीं किया गया है। इसमें रेवतीपुर और मरदह ब्लॉक का एक भी विद्यालय इस सूची में शामिल नहीं है जबकि सबसे अधिक पांच-पांच विद्यालय देवकली और मनिहारी ब्लॉक के हैं। इसके अलावा मुहम्मदाबाद, सादात और कासिमाबाद में दो-दो, जमानिया, जखनिया, सैदपुर और करंडा में तीन-तीन, बाराचवर, भदौरा, बिरनो, नगर क्षेत्र, भांवरकोल और सदर ब्लॉक में एक-एक विद्यालय है। इन 34 विद्यालयों में यू-डायस पोर्टल पर अंतर पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed