फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Not tested by teachers copies

शिक्षकों ने नहीं जांची कापियां

Tue, 31 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 31 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Not tested by teachers copies
शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त संघर्ष समिति ने मंगलवार को दूसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित धरना सभा में शिक्षकों ने कहा कि कोरा आश्वासन देना  सरकारों का चरित्र बन गया है। शिक्षक समस्याओं के प्रति उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

धरना सभा में शिक्षक नेता रामानुज सिंह ने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। मांगों के पूरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा। विनोद सिंह ने कहा कि चाहे जो भी परिस्थितियां आएंगी मांगों के पूरा होने तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


अन्य शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों की लंबित मांगों वित्तविहीन शिक्षकों को घोषित मानदेय का भुगतान, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण, पहली अप्रैल 2005 के बाद नियक्त शिक्षकों को पेंशन की सुविधा प्रदान करने, सीटी संवर्ग के शिक्षकों कोएलटी संवर्ग में संविलयन तथा बोर्ड परीक्षाओं में कार्य किए हुए शिक्षकों-कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान तत्काल करने आदि मांगों की चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में रामबदन सिंह यादव, अशोक राय, डा. तुंगनाथ पांडेय, सूर्यनाथ सिंह यादव, सौरभ पांडेय, कैलाश सिंह यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने विचार रखे। संचालन विनोद सिंह और राणाप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed