फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Not sown from any purchasing center

किसी भी क्रय कें द्र की नहीं हुई बोहनी

Tue, 01 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Not sown from any purchasing center
जिले के किसी भी क्रय केंद्र पर पहले दिन मंगलवार को धान की खरीद नहीं हुई। इसके शुरू होने में कुछ और दिन लगने की उम्मीद जताई गई है। विभिन्न संस्थाओं के 106 केंद्रों से धान की खरीद की जाएगी। अब तक साढ़े आठ हजार से ज्यादा किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष जिले को दो लाख दस हजार एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उसकी तुलना में इस बार लक्ष्य में इजाफा हुआ है। इस बार दो लाख पंद्रह हजार मीट्रिक टन की खरीद होगी। इस बार सामान्य धान 2040 और ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2060 निर्धारित किया गया है। पूर्व में अनुमोदित 56 क्रय केंद्र क्रियाशील हो गए हैं। जबकि नए चयनित 50 केंद्र भी जल्द क्रियाशील हो जाएंगे।
विज्ञापन

विभिन्न संस्थाओं के 106 केंद्रों में विपणन के 31, पीसीएफ 14, पीसीयू 44, यूपीएसएस 16 तथा एफसीआई का एक केंद्र शामिल हैं। 15 सौ गांठ बोरे भी जिले को उपलब्ध हो गए हैं। खरीद के लिए पहली नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि निर्धारित है। लेकिन पहले दिन जिले के किसी भी क्रय केंद्र की बोहनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में स्थापित एकमात्र क्रय केंद्र पर पहले दिन धान की खरीद नहीं हुई। सुहवल स्थित राजकीय विपणन शाखा के केंद्र को पंद्रह हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए करीब दस हजार बोरे, कांटा, पंखा, नमी मापक यंत्र आदि उपलब्ध करा दिया है। अब तक करीब दो सौ से ज्यादा किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। विपणन विभाग के सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले दिन केंद्र पर खरीद नहीं हुई। धान की कटाई पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है। साथ ही खेतों में अभी नमी ज्यादा है। एक सप्ताह बाद खरीद शुरू होने की संभावना है।

जिले के 8589 किसानों ने कराया पंजीकरण
धान की बिक्री के लिए किसानों की तरफ से पंजीकरण कराया जा रहा है। अब तक जिले की सात तहसील के 8589 किसानों की ओर से पंजीकरण कराया गया है। इसमें जखनिया के 923, सैदपुर 676, सदर 1037, मुहम्मदाबाद 1665, जमानिया 1622, कासिमाबाद 1072 तथा सेवराई के 1594 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
आवक न होने से अभी धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। धान की बिक्री के लिए किसान जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं जिससे उनका जल्द सत्यापन कराया जा सके ।
- रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed