फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   nomination

अधिक दर पर नामांकन पत्र बेचने वाले कनिष्ठ सहायक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
nomination
गाजीपुर। जखनिया ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर करना कनिष्ठ सहायक को महंगा पड़ा। सोमवार को एसडीएम ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ कर्मचारी को थानाध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया। जिलाधिकारी को सूचना मिली कि नामांकन पत्रों की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर की जा रही है। इस पर उन्होंने जखनिया के एसडीएम सूरज यादव को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस क्रम में एसडीएम ने नायब तहसीलदार को ब्लाक पर भेजकर जांच कराने का निर्देश दिया। जांच के दौरान पाया गया कि जखनिया ब्लाक पर तैनात कनिष्ठ सहायक सतीश कुमार द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी पद के लिए) आरक्षित श्रेणी के नामांकन पत्र के निर्धारित मूल्य 150 रुपये की जगह 200 रुपये लिया गया है। यही नहीं कनिष्ठ सहायक के द्वारा फार्म बिक्री के लिए नायब तहसीलदार से 200 रुपये भी लिए गए और उन्हें फार्म संख्या 0034313(प्रपत्र-3) दिया गया। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसडीएम ने कर्मचारी के खिलाफ ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर किए जाने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ भुड़कुडा में थानाध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में एसडीएम सूरज कुमार यादव ने बताया कि अधिक मूल्य पर फार्म बेचने पर कनिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed