फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Noida resident Young man dies due to drowning in Ganga in Ghazipur

गाजीपुर: पत्नी के ननिहाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत, कुछ दिन पहले हुई थी शादी

Sat, 18 Jul 2020 07:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Jul 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Noida resident Young man dies due to drowning in Ganga in Ghazipur
गंगा में डूबकर युवक की मौत के बाद रोते -बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर मौनी बाबा घाट पर शनिवार की दोपहर गंगा में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। वह पत्नी के ननिहाल एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डालकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


नोएडा निवासी रविंद्र सिंह (35) गोसंदेपुर में अपनी पत्नी के नाना के घर कार्यक्रम में आया था। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे गंगा में नहाने मौनी बाबा घाट पर चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से वह तेज धारा में चला गया और डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोने- बिलखने लगे।
विज्ञापन


घर के अन्य सदस्य भी सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंच गए और शव के मिलने का इंतजार करने लगे। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई। उधर, हादसे की जानकारी होते ही परिजन भी नोएडा से करंडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Noida resident Young man dies due to drowning in Ganga in Ghazipur
गंगा में डूबकर युवक की मौत के बाद रोते -बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही शादी हुई थी। शादी के बाद एक रश्म अदायगी के लिए युवक अपनी पत्नी के ननिहाल आया हुआ था। उनकी रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed