फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No trace found of two sisters who drowned at Mauni Baba Ghat in Ghazipur

गाजीपुर: 24 घंटे बाद भी गंगा में डूबीं सगी बहनों का सुराग नहीं, तलाश में जुटी एनडीआरएफ; परिवार में कोहराम

Wed, 02 Sep 2026 04:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 02 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

गाजीपुर में मौनी बाबा घाट पर तेज धारा में दो सगी बहनें माही और महिमा बह गई थीं। 24 घंटे बाद बुधवार को भी गंगा में डूबीं सगी बहनों का सुराग नहीं मिला। उधर, घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
No trace found of two sisters who drowned at Mauni Baba Ghat in Ghazipur
दोनों बहनों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में मौनी बाबा गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर स्नान के दौरान गंगा की तेज धारा में डूबीं दो सगी बहनों का 15 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। हादसे के बाद से ही एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार गंगा में दोनों किशोरियों की तलाश कर रही हैं। अंधेरा होने के बाद भी बचाव दल ने खोजबीन जारी रखी। बुधवार सुबह फिर से अभियान तेज किया गया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
बसंतपट्टी गांव निवासी माही सिंह (15) और महिमा सिंह (13) मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपनी सहेलियों के साथ चोचकपुर स्थित मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। इसी दौरान दोनों अचानक गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गईं और देखते ही देखते पानी में समा गईं। साथ गईं सहेलियों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई। बाद में एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने गंगा में कई स्थानों पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक दोनों किशोरियों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दोनों बहनों के गंगा में डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घाट पर पहुंचकर घंटों तक बेटियों के मिलने की आस लगाए बैठे रहे। हर गुजरते घंटे के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और सभी बचाव अभियान के सफल होने की प्रार्थना करते रहे।
 

एनडीआरएफ की टीम लगातार दोनों किशोरियों की तलाश कर रही है। पुलिस और बचाव दल की टीमें गंगा में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही हैं। बुधवार को भी अभियान जारी रहेगा। -अखिलेश यादव,प्रभारी थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed