{"_id":"5fac27fd8ebc3e9bb744cdf7","slug":"no-space-in-trains-people-searching-for-options-in-the-absence-of-reservation-ghazipur-news-vns557875085","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में जगह नहीं, आरक्षण के अभाव में विकल्प तलाश रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में जगह नहीं, आरक्षण के अभाव में विकल्प तलाश रहे लोग
विज्ञापन
औडि़हार। दीपावली एवं डाला छठ का त्योहार नजदीक आ जाने से ट्रेनों में जगह नहीं है। बड़े शहरों के रेलवे स्टेशनों से लगायत बस अड्डों तक भीड़ है। इस खास पर्व पर महानगरों से घर आने को उतावले लोगों को ट्रेन में आरक्षण न मिल पाने के कारण मजबूरी में विकल्प तलाशना पड़ रहा है। निजी बसों में भी भीड़ इतनी ज्यादा है कि यात्री छतों पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। रोडवेज की कई बसें भी स्टैंडिंग में यात्रियों को लेकर आ जा रही हैं।
रेलवे की ओर से अभी तक दूरगामी विशेष ट्रेनें ही चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में आरक्षित कोच के अलावा अनारक्षित कोच नहीं लगाए गए हैं। अनारक्षित कोच न लगाए जाने के कारण यात्रियों की परेशानियां बनी हुई है। अभी तक सीमावर्ती जिलों एवं कम दूरी की ट्रेनें संचालित नहीं की जा रही हैं। यात्रियों की संख्या के मुकाबले ट्रेनों की संख्या कम होने के साथ ही ट्रेनों में स्लीपर कोच भी कम पड़ जा रहे हैं। स्लीपर कोच सीमित होने के कारण त्योहार के इस मौके पर लोगों को घर पहुंचने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यात्री जीप एवं अन्य छोटी गाडि़यों में टुकड़े में यात्रा कर रहे हैं। पुणे, भोपाल बिलासपुर, मुंबई एवं दिल्ली से आए यात्रियों ने बताया कि मुंबई लाइन की ट्रेनों पर आगामी दिसंबर तक कोई आरक्षण नहीं है। दिल्ली-अमृतसर कोलकाता की ट्रेनों में भी इस माह के अंत तक नो रूम दिखला रहा है। ऐसे में सरकार यात्रियों को विकल्प नहीं दे पा रही है। त्योहार की स्पेशल गाडि़यां फुल हैं। इन गाडि़यों में अनारक्षित बोगी न लगाए जाने से परेशानियां बढ़ी हैं। इस मौके पर छुट्टी लेकर घर आए रामविलास, रामसूरत एवं सुरेश आदि ने बताया कि वह आरक्षण न मिल पाने के कारण मुंबई से राजकीय परिवहन निगम की बस से भोपाल फिर दूसरी बस से वाराणसी तक की यात्रा कर घर पहुंचे हैं।
दिल्ली-लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें
गाजीपुर। त्योहारों के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो की ओर से कई मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दिल्ली के लिए एक, लखनऊ के लिए आठ तथा वाराणसी के लिए चार बसें संचालित की जा रही है। बताया कि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।