{"_id":"68715cb188d4b8597706cc05","slug":"no-eligible-person-should-be-deprived-of-government-schemes-district-magistrate-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-135791-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी पात्र शासन की योजनाओं से वंचित न रहें : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी पात्र शासन की योजनाओं से वंचित न रहें : जिलाधिकारी
विज्ञापन
शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम ने बैठकर की।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करने और सभी खंड विकास अधिकारियों को कैंप लगाकर सरकारी कर्मचारियों का फैमिली पहचान पत्र बनवाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी विभागों से कहा कि विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह की 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड किया जाएं। सेतु निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि निर्माण में जो भी समस्या आती है उससे तत्काल उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन आदि की समीक्षा की। जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन को त्वरित गति से लाभ पहुंचाया जाएं। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके पांडेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।