फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No electricity or water at Sarai Kansrai railway station.

Ghazipur News: सराय कंसराय रेलवे स्टेशन पर लाइट और पानी नहीं

Mon, 10 Aug 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
No electricity or water at Sarai Kansrai railway station.
सराय कंसराय रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव। संवाद
भदोही-जंघई रेल प्रखंड पर सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के करीब दो वर्ष बाद भी यात्रियों को प्रकाश और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। करीब 85 लाख रुपये की लागत से स्टेशन का विस्तारीकरण कराया गया था, लेकिन मौजूदा समय में प्लेटफार्म पर कई जरूरी सुविधाएं बदहाल हैं। इससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

भदोही-जंघई रेल प्रखंड का सराय कंसराय रेलवे स्टेशन प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। यहां हर दिन तीन पैसेंजर और दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। हर दिन यहां से करीब 1000-1200 यात्री यात्रा करते हैं। दो साल पहले स्टेशन के विस्तारीकरण व सुविधाओं को लेकर 85 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन वह पैसे कहां और कैसे खर्च हुए। इसका अब तक पता नहीं चल सका। स्टेशन पर अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्टेशन की लाइट लंबे समय से खराब है। जिससे शाम के समय यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर बुजुर्ग व महिला यात्रियों को अधिक परेशानी होती है। इसके अलावा स्टेशन पर उच्चकागिरी का भी डर बना रहता है। स्टेशन का हैंडपंप कई महीने से खराब है। पेयजल व्यवस्था न होने से यात्रियों को मजबूरी में पानी खरीदना पड़ता है। गर्मी के दिनों में यह समस्या काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीने से प्लेटफार्म की लाइट खराब पड़ी है, जिससे शाम और रात के समय यात्रियों को काफी परेशानी होती है। उच्चकागिरी का भी डर रहता है। - पप्पू कनौजिया।
-------------
प्लेटफार्म पर पर्याप्त प्रकाश नहीं होने से रात के समय स्टेशन पर यात्रियों को अपने सामान और सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। बैठने की भी अच्छे से व्यवस्था नहीं है। - अजय गौतम।
-----------
स्टेशन परिसर में लगा हैंडपंप भी कई महीने से खराब पड़ा है। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को मजबूरी में बाजार से पानी खरीदना पड़ता है। - आकाश सरोज।

-------------
रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण होने के बावजूद यदि यात्रियों को प्रकाश और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो इसका क्या लाभ है। -रविंद्र कुमार यादव।
-----------------
वर्जन
स्टेशन पर लाइट के लिए लिखित रूप से भी शिकायत प्राप्त हुई है। पत्र को आगे उच्चाधिकारियों को बढ़ा दिया गया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा। - मकसूद आलम, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed