{"_id":"67ab966367267c658f0bf6e9","slug":"nisha-and-afroz-got-the-title-of-best-player-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-128019-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: निशा और अफरोज को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: निशा और अफरोज को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
विज्ञापन
स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। निशा यादव और अफरोज खान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला प्रक्षेप, हैमर थ्रो और भाला फेंक जैसी कई प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन दौड़ और ऊंची कूद की प्रतियोगिता हुई।
पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अफरोज खान प्रथम, जुनैद खान द्वितीय और दीपक कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव प्रथम, अर्जुन यादव द्वितीय और उपेंद्र यादव को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
ऊंची कूद में निशा यादव ने प्रथम, ज्योति यादव ने द्वितीय और निशू शर्मा ने तृतीय विजेता के रूप में स्थान बनाया। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में निशा यादव प्रथम, ज्योति यादव द्वितीय व मुस्कान यादव तृतीय स्थान पर रहीं।