फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nine cases filed online in eight months

Ghazipur News: आठ माह में नौ मुकदमे ऑनलाइन दर्ज

Wed, 14 Aug 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nine cases filed online in eight months
गाजीपुर। जिले में आठ माह में नौ मुकदमे ऑनलाइन दर्ज हुए हैं। इसमें अधिकांश चोरी से संबंधित हैं। फरवरी में ई- एफआईआर का आंकड़ा शून्य है। अब तक जमानिया कोतवाली में तीन मामले ऑनलाइन दर्ज हुए हैं। जबकि कासिमाबाद और दिलदारनगर में दो-दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

आपराधिक घटनाएं होने पर एफआईआर कराने की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई बार थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की स्थिति में पीड़ित नहीं होते हैं या थाने में बैठे पुलिसकर्मी शिकायत दर्ज नहीं करते हैं। ऐसे में घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप अथवा किसी जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। खोया-पाया, चोरी, वाहन चोरी, धमकी, किसी के गुमशुदा होने समेत अन्य गैर संज्ञेय मामलों का ऑनलाइन मुकदमा दर्ज करा सकते हैं, लेकिन तीन दिन के भीतर थाने पहुंचकर एफआईआर कॉपी पर साइन करना होगा। जबकि मर्डर, डकैती और दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म जैसे संज्ञेय अपराध के लिए पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने ही जाना ही होगा। ऑनलाइन एफआईआर के अलावा पुलिस विभाग से जुड़ी अन्य सेवाएं जैसे- किरायेदार पंजीकरण, चरित्र प्रमाण पत्र, घरेलू सहायता, किसी कार्यक्रम अथवा प्रदर्शन के लिए आवेदन, किरायेदार का सत्यापन और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आदि सेवाओं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ई- एफआईआर दर्ज कराने के तीन दिन के अंदर संबंधित शिकायतकर्ता को थाने आना होता है। जहां वह अपने प्रार्थना-पत्र को प्रमाणित करते हैं। ई- एफआईआर दर्ज होने के बाद अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई करती है। जरूरत पड़ने पर पीड़ित से संपर्क करने पर विधिक कार्रवाई शुरू कर देती है। हालांकि ई- एफआईआर के तहत कोई गंभीर प्रकरण नहीं आया है।- ज्ञानेंद्र, एसपी सिटी गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन एफआईआर
गाजीपुर। ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने के लिए यूपी पुलिस की वेबसाइट यूपीपीओएलआईसीई डॉट जीओभी डॉट इन पर जाना होगा। इसके बाद सिटिजिन सर्विसेस के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां आपको कम्प्लेंट रजिस्ट्रेशन और ईएफआईआर का विकल्प दिखाई देगा। जब ई एफआईआर पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा। यहां क्रिएट सिटिजन लॉगइन पर जाकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। तब जाकर आप अपनी ईएफआईआर दर्ज कर सकेंगे। लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें कुछ सामान्य जानकारियां मांगी जाएंगी। इतना करने के बाद निर्धारित स्थान पर अपनी शिकायत, घटना या दुर्घटना की जानकारी विस्तार से देनी होगी। सभी जानकारी और शिकायत लिखने के बाद सबमिट करें।

किस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
16 जनवरी: जमानिया कोतवाली
19 जनवरी: दिलदारनगर थाना
24 जनवरी: कासिमाबाद कोतवाली
18 मार्च: जमानिया कोतवाली
3 अप्रैल: नोनहरा थाना
0 6 अप्रैल: दिलदारनगर
5 मई: जमानिया
26 मई : कासिमाबाद
6 अगस्त: रेवतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed