फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Newly elected officials took oath of office and secrecy

Ghazipur News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Wed, 05 Feb 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Newly elected officials took oath of office and secrecy
तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को शपथ दिलाई गई। बार एसोसिएशन के भवन में आयोजित समारोह में ग्रामीण न्यायालय के न्यायाधिकारी अमित यादव ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह, सचिव अमरनाथ राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम अंश बहादुर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय मिथिलेश प्रताप सिंह, सह सचिव पद पर आजाद खां, अक्षय कुमार एवं मो. अशरफ ने शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में घनश्याम सिंह और संजय यादव आदि अधिवक्ताओं ने शपथ ली। मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता अपने ज्ञान और ईमानदारी से समाज में न्याय की प्रतिष्ठा बनाए रखते हैं। एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भागीदारी अनिवार्य होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि न्यायपालिका और पुलिस मिलकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हैं। समारोह में पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह, मो. इमरान, रमेश यादव, उदय नारायण सिंह, नरेंद्र राय, ज्ञानसागर श्रीवास्तव, सुमंत सिंह कुशवाहा, फैसल होदा, मेराज हसन, संजय दुबे, काजी शकील, काशीनाथ राय, एयाज अहमद खान आदि वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मो. एमामुद्दीन खां और संचालन सुरेंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed