फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Newly appointed state general secretary will work to strengthen the organization

संगठन को और मजबूती देने का काम करेंगे नव नियुक्त प्रदेश महासचिव

Fri, 23 Jul 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed state general secretary will work to strengthen the organization
शहर के समता भवन पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अरविंद यादव का भव्य स्वाग? - फोटो : GHAZIPUR
भाजपा शासन में जनहित का मुद्दा उठाने वाले विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में नौजवानों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इस शासन में नौजवान, छात्र और आम जनता परेशान है। महंगाई से आम लोग त्रस्त हो चुके हैं। ये बातें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अरविंद यादव ने शुक्रवार को सपा कार्यालय समता भवन में कहीं। सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद यादव का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अरविंद के प्रदेश सचिव बनाए जाने से जिले का सम्मान बढ़ा है। हमें पूरी उम्मीद है कि वे पार्टी की कसौटी पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई से लोग त्रस्त हैं। खाद्य और पेट्रो पदार्थों की कमरतोड़ महंगाई से लोगों का बजट बिगड़ गया है। गरीबों के घर चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। इससे छुटकारा के लिए प्रदेश में सपा की सरकार बननी जरूरी है। इस मौके पर चौधरी लालता प्रसाद निषाद, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, परशुराम बिंद, बजरंगी यादव, विनोद पाल, दिनेश यादव, राकेश यादव, फौजदार यादव, अमित ठाकुर, अमित सिंह लालू, राजेंद्र यादव, राजेश यादव, मुकेश चौधरी, विभा पाल, रीना यादव, कमलाकांत यादव, आत्मा यादव, नन्हे, गोपाल यादव, प्रभुनाम राम, कन्हैया यादव, संतोष यादव, रामाशीष यादव, रमेश यादव उपस्थित थे। संचालन लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed