फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Newly appointed office bearers took oath

Ghazipur News: नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 01 Feb 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed office bearers took oath
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद शाखा के नव नियुक्त पदाधिकारियों को बुधवार को विकास भवन परिसर में पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। परिषद के संरक्षक अंबिका दुबे ने शपथ दिलाने के बाद कहा कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्या का समाधान, अधिकारियों एवं संघ के मध्य का सामंजस्य एवं संवाद स्थापित कर निराकरण किया जाएगा। नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं मंत्री मृत्युंजय सिंह ने विकास भवन के कर्मचारियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास होगा। मंत्री जितेंद सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की सहमति बना कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। सविता सिंह ने विकास भवन की इकाई के गठन के आयोजन को परिषद के इतिहास में मिल का पत्थर बताया। इस अवसर परिषद के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रताप, सुबास सिंह, जमुना यादव, राम नगीना आदि मौजूद रहे। संचालन संजय दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed