फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New DM said, corruption will be controlled in every case

नवागत डीएम बोले, भ्रष्टाचार पर प्रत्येक दशा में लगेगा अंकुश

Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
New DM said, corruption will be controlled in every case
गाजीपुर। नवागत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार की रात ट्रेजरी में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह पहुंचकर सभी विभाग के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों को लागू कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसको लेकर जल्द ही वह जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। भ्रष्टाचार पर प्रत्येक दशा में अंकुश लगेगा। अगर किसी अधिकारी की शिकायत मिली तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व डाक बंगले पर पहुंचने के बाद जिले के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सुल्तानपुर के रहने वाले और 2018 बैच के आईएएस अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह 1997 में पीसीएस अधिकारी के रूप में सेवा में आए थे। वह पूर्वांचल के कई जिलों में सफलतापूर्वक सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2004 में जौनपुर जिले में डिप्टी कलेक्टर, 2014 में वाराणसी मंडल में एडीएम तथा 2017 में विकास प्राधिकरण सचिव वाराणसी रह चुके हैं। शासन ने उन्हें प्रमोशन देकर पहली बार जिलाधिकारी के रूप में गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इससे पहले वह एलडीए में सचिव के पद पर कार्यरत थे। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने तहसील/ब्लाक मुख्यालय पर ही निवास करेंगे जिससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed