फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   New base of bus stand in airport land

हवाई अड्डे की जमीन में बस अड्डा का नया ठिकाना

Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
New base of bus stand in airport land
शहर में अवैध बस स्टैंडों को उजाड़ने के बाद जिला प्रशासन ने जमानिया मोड़ के पास नया ठिकाना मुहैया कराया है। यहां हवाई अड्डे की जमीन पर दुल्लहपुर, मऊ, गहमर, जमानिया, दिलदारनगर और जमानिया जाने वाली प्राइवेट बसों, आटो समेत अन्य वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर बस अड्डा विकसित करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा और सीओ सिटी ओजस्वी चावला की अगुवाई में शुक्रवार को हवाई अड्डे की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया और वहां जेसीबी लगाकर जमीन को समतलीकरण करने का काम शुरू हो गया। जिला प्रशासन ने जिला पंचायत को यहां सुविधायुक्त बस अड्डा विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और शुल्क जमा करने के लिए काउंटर का निर्माण कराना है।
विज्ञापन

जिला पंचायत विभाग का कहना है कि हवाई अड्डे के पास ही करीब तीन बीघा विभाग की भी जमीन है। जिसका सीमांकन किया जा रहा है। साथ ही वहां हवाई अड्डे की करीब 20 बीघा करीब जमीन पड़ी हुई है। सुविधा के हिसाब से उस स्थान पर जिले के लिए एक सर्व सुविधायुक्त बस अड्डा विकसित किया जाएगा। जिससे जनपद और आस-पास के जनपदों में आवागमन के लिहाज से यात्रियों को कोई परेशानी न हो। वहीं, सुबह से ही हवाई अड्डा की जमीन पर अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई और समतलीकरण का काम शुरू होने से पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई को लेकर सराहना भी हुई कि बस अड्डे की समस्या आड़े नहीं आएगी। मालूम हो कि हवाई अड्डे की जमीन में बरसात के दिनों में जल-जमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। इसको देखते हुए जिला पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि यहां मिट्टी भराई के साथ जल-निकासी की भी व्यवस्था किया जाएगा। जिससे बारिश के दिनों में कोई समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वाहन किराया
बस 30 रुपया
मिनी बस 25 रुपया
टेम्पो 20 रुपया
तिपहिया वाहन 15 रुपया
टोटो 10 रुपया
(किराया प्रतिदिन में )
00
अवैध बस अड्डों पर कार्रवाई होने के बाद सड़क किनारे वाहन खड़ा होने लगे थे। इसको देखते हुए प्रशासन ने जमानिया मोड़ पर बस अड्डा विकसित करने का निर्णय लिया है। फिलहाल इसे अस्थायी तौर पर विकसित कर संचालन शुरू किया जाएगा।
सुजीत मिश्रा, अधिशासी अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed