{"_id":"667cf7c00789cb53c504c767","slug":"nephew-shot-and-killed-uncle-in-minor-dispute-in-ghazipur-2024-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में युवक की हत्या: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने चाचा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में युवक की हत्या: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने चाचा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
Thu, 27 Jun 2024 10:58 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:58 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार को भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारो गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर लगा है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारो गांव में मिट्टी समतल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
विमलेश चौहान (26) के घर के बगल से उनके भतीजे बिट्टू चौहान और पिंटू चौहान के घर जाने का रास्ता है। इस रास्ते में बरसात का पानी लग जाता है। इस कारण विमलेश चौहान ने दो-तीन दिन पहले ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा दिया था, जिसे सुबह करीब छह बजे समतल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि भतीजे बिट्टू चौहान और पिंटू चौहान ने मिट्टी समतल करने से रोका। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर बिट्टू चौहान ने गोली मार दी, जो विमलेश के सिर में लगी। इससे विमलेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन