फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nephew's death in Morpit, uncle sued

मोरपीट में भतीजे की मौत, चाचा पर मुकदमा दर्ज

Thu, 10 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nephew's death in Morpit, uncle sued
मुहम्मदाबाद । कोतवाली क्षेत्र के गुलेबाग मुहल्ले में बुधवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल युवक की देर रात जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चाचा समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास मनोज यादव (32) और चाचा राजा यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर विवाद शुरू हुआ गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। परिजन मारपीट में घायल मनोज को इलाज के लिए सीएचसी ले गए और उपचार के बाद उसे घर लेकर चए गए। देर रात हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चाचा राजा यादव और उनके दो पुत्रों राहुल यादव व निखिल यादव के खिलाफ तहरीर दी। शिवशंकर यादव के तीन पुत्र मनोज यादव, विनोद यादव और धनु यादव है। मनोज के मौत की खबर मिलते ही पिता शिवशंकर यादव, माता मुन्नी देवी, पत्नी कुसुम और उसके भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आपसी विवाद के दौरान मारपीट में चोट लगने से मुहम्मदाबाद नगर के गुलेबाग मुहल्ले के मनोज यादव(32) की बुधवार की रात्रि मे मौत हो गयी। इस मामले में मुहल्ले के राजा यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आरोप है कि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed