फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nepal Plane Crash four Youths of Ghazipur died they did Facebook LIVE before accident

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में गाजीपुर के चार युवकों की मौत, हादसे से पहले किया था फेसबुक LIVE

Sun, 15 Jan 2023 08:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Jan 2023 08:56 PM IST
सार

नेपाल में पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में गाजीपुर के चार युवकों की भी मौत हुई है। पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए तीन दिन पहले एक साथ  नेपाल गए थे।

विज्ञापन
Nepal Plane Crash four Youths of Ghazipur died they did Facebook LIVE before accident
नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर के युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हो गई। इसमें से पांच लोग भारत के हैं। जिनमें से चार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे। हादसे की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सभी युवक एक साथ 12 जनवरी को वाराणसी से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हुए थे।  

विज्ञापन


हादसे से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। गाजीपुर के सोनू जायसवाल हादसे के वक्त फेसबुक पर लाइव थे। पहले वह विमान के अंदर और बाहर का सीन दिखाते हैं। इस दौरान विमान में सभी यात्री खुश नजर आ रहे हैं। कुछ सेंकेड बाद विमान हवा में गोते खाने लगती है। अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगती हैं और प्लेन क्रैश हो जाता है। इस दौरान चीखपुकार की आवाज भी आती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के चकजैनब गांव निवासी सोनू जायसवाल (28), चकदरिया चकजैनब निवासी अनिल राजभर (28), अलावलपुर अफ्गां निवासी विशाल शर्मा  (23) और धरवां गांव निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा (23) मित्र थे। 12 जनवरी को अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक सिंह कुशवाहा एक साथ वाराणसी के सारनाथ पहुंचे।

Trending Videos

Nepal Plane Crash four Youths of Ghazipur died they did Facebook LIVE before accident
विमान हादसे के शिकार युवक के घर मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

वहां से सोनू जायसवाल को साथ लेकर काठमांडू के लिए रवाना हुए। चारों ने काठमांडू से पोखरा के लिए फ्लाइट पकड़ी, लेकिन विमान खराब मौसम की वजह से पोखरा हवाई पट्टी पर उतरने से पूर्व दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  

Nepal Plane Crash four Youths of Ghazipur died they did Facebook LIVE before accident
नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान - फोटो : सोशल मीडिया

शाम करीब पांच बजे बरेसर थाने पर चारों युवकों के मौत की सूचना मिली। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिससे कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। वहीं आसपास सटे इन युवकों के गांव में गमगीन माहौल पसरा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed