{"_id":"63334132557e2971e525475d","slug":"neither-the-reason-for-the-murder-was-found-nor-the-clue-of-the-killers-ghazipur-news-vns676449836","type":"story","status":"publish","title_hn":"न हत्या की वजह मिली, न हत्यारों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न हत्या की वजह मिली, न हत्यारों का सुराग
विज्ञापन
नगर कोतवाली के कुर्था गांव में बीएसएफ जवान की पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी हत्यारों को चिन्हित करना तो दूर, कारणों का भी पता लगाने में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि कई संदिग्धों को पुलिस उठाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस उच्चाधिकारी जल्द ही हत्याकांड के खुलासे का दावा भी कर रहे हैं।
मालूम हो कि बीते 26 सितंबर की सुबह दिनदहाड़े घर में घुसकर अज्ञात हत्यारों ने बीएसएफ जवान पवन प्रजापति की पत्नी किरन प्रजापति की निर्ममता से हत्या कर दी थी। यहीं नहीं मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं टीवी को क्षतिग्रस्त करने के साथ सीडीआर उठा ले गए थे। सुबह इस तरह के दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
इधर पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की गई पांच टीम वारदात के एक-एक पहलू को जोड़कर पूरी गहनता से छानबीन करने में जुटी हुई है। देर रात तक कई जगहों पर दबिश देकर करीब छह से अधिक संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। पुलिस के लिए हत्या के कारणों की तलाश करना भी चुनौती है। हत्यारों ने जिस तरह घटना को निर्ममता के साथ अंजाम दिया गया, पुलिस वारदात के तह तक पहुंचने के लिए दिन-रात जुटी हुई है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
इधर मणिपुर से गांव पहुंचा बीएसएफ जवान परिजनों को देखकर बिलख पड़ा। वहीं दोनों बच्चे भी पिता की गोद में आकर रोने लगे, जिससे वहां का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पुलिस टीम दो से तीन बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। जल्द से जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।