{"_id":"68715c7e454637d3f4073944","slug":"nehru-stadium-defeated-bsd-public-school-team-by-9-5-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-135769-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नेहरू स्टेडियम ने बीएसडी पब्लिक स्कूल की टीम को 9-5 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नेहरू स्टेडियम ने बीएसडी पब्लिक स्कूल की टीम को 9-5 से हराया
विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को जनपद स्तरीय खो-खो और वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खो-खो प्रतियोगिता में 11 और वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नेहरू स्टेडियम की टीम ने बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर की टीम को 9-5 से हराया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री प्रवीण सिंह और जिला खो-खो संघ के सचिव विपिन बिहारी राय ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
नेहरू स्टेडियम के खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम और कंपोजिट विद्यालय रामपुर मांझा की टीम के बीच खेला गया। इसमे नेहरू स्टेडियम की टीम ने अनु पांडेय 5, पिंटू 4 और राधिका यादव 2 के की मदद से कंपोजिट रामपुर मांझा की टीम को 11-1 से हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर की टीम और मां शारदा की टीम के बीच खेला गया। इसमें बीएसडी पब्लिक स्कूल की टीम ने आदिती यादव 4, साधना यादव 4, आन्या यादव 3 और आकृति यादव 3 की मद्द से मां शारदा की टीम को 14-2 से हराकर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन
जनपद स्तरीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम और एमजेआरपी स्कूल गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें नेहरू स्टेडियम की टीम ने रोमांचक मुकाबले में एमजेआरपी स्कूल की टीम को 25-15 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सौरी वॉलीबाल क्लब और आदर्श इंटर कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। इसमें सौरी वॉलीबाल क्लब की टीम ने आदर्श इंटर कॉलेज को 25-17 के अंतर से हराकर फाइनल मुकाबले में पहुंची। बारिश की वजह से फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया।
नेहरू स्टेडियम के वाॅलीबॉल प्रशिक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि, प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से नेहरु स्टेडियम की टीम और सौरी वॉलीबाल क्लब की टीम के बीच खेला जाएगा।