फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Negligence in solving public problems will not be tolerated: Divisional Commissioner

जनसमस्याओं के समाधान में क्षम्य नहीं होगी लापरवाही : मंडलायुक्त

Wed, 18 Jun 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Negligence in solving public problems will not be tolerated: Divisional Commissioner
गाजीपुर। जनपद के नोडल अधिकारी और वाराणसी मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट में की। उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने तहसीलों के 10 बड़े बकायेदारों के नाम एवं उससे संबंधित कार्यवाही के संबंध में जानकारी लेते हुए वसूली के निर्देश दिए। वर्चुवल माध्यम से सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को तीन माह से ऊपर के लंबित वादों के निस्तारण का निर्देश दिया। भूमि संबंधित विवादों के समाधान में तेजी लाने और लेखपालों की फील्ड उपस्थिति नियमित करने और लेखपालों की प्रतिदिन की रिपोर्ट समीक्षा के निर्देश दिया।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं की गुणवत्ता एवं परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी ली एवं त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने फॉर्मर रजिस्ट्री एवं फेमिली आईडी में तेजी लाए जाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed