फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Neeraj was a great lyricist along with a poet, teacher

कवि, शिक्षक के साथ महान गीतकार थे नीरज

Mon, 19 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Neeraj was a great lyricist along with a poet, teacher
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में प्रख्यात गीतकार गोपालदास नीरज की पुण्यतिथि महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में महासभा के सदस्यों ने नीरज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोपालदास नीरज हिंदी के साहित्यकार, कवि, शिक्षक के साथ-साथ महान गीतकार थे। वह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें सरकार ने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में दो-दो बार पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें भाषा संस्थान का अध्यक्ष नामित कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के अलावा यश भारती सम्मान दिया गया था। महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका रचना संसार का इतना बड़ा फलक था कि उनके चाहने वाले लोग आजीवन उन्हें अपने दिलों में जिंदा रखेंगे। इस अवसर पर मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, लखन श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, संजय सेवराई, अनूप श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, सुधांशु, संदीप वर्मा, अमर सिंह राठौर, पियूष श्रीवास्तव, कौशल श्रीवास्तव, नन्हे, गप्पू, हिमांशु, प्रियांशु, हर्ष, आर्यन, नेहा, मेघा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed