फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Napa tightens screws on illegal recovery, gets slip closed

अवैध वसूली पर नपा ने कसा शिकंजा, बंद कराई पर्ची

Sat, 22 May 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Napa tightens screws on illegal recovery, gets slip closed
गाजीपुर। अंत्येष्टि स्थलों पर अंतिम संस्कार के बाद दशकों से परिजनों को मिलने वाली पर्ची पर नगर पालिका ने रोक लगा दी है। वजह रसीद देने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर सख्ती से यह कदम उठाया गया है। ऐसे में आनलाइन मृत्यु प्रमाण-पत्र पर जहां जोर दिया जा रहा है। वहीं वहां तैनात पालिका कर्मचारी की ओर से अंतिम संस्कार को आने वाले एक-एक शव का विवरण रजिस्टर पर अंकित किया जा रहा है, जिससे किसी तरह की दिक्कत न हो सके। कोरोना संक्रमण काल में नान कोविड और कोविड मरीजों की मौत का आंकड़ा डेढ़ माह में काफी बढ़ गया था। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले शवों की संख्या अंत्येष्टि स्थलों पर अधिक होने से पर्ची काटने वालों द्वारा अवैध वसूली शुरु कर दी गई थी। यही नहीं मुखाग्नि के दौरान भी मनमाना पैसा लेने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। मुखाग्नि के लिए जहां शुल्क निर्धारित किया गया। वहीं रसीद काटने पर पाबंदी लगा दी गई, जिससे धन उगाही पर लगाम लगाई जा सके। पालिका परिषद की ओर से वहां कंट्रोल रूम स्थापित कराकर कर्मचारियों को तैनात किया गया। जिसके द्वारा प्रत्येक शव का डिटेल रजिस्टर पर अंकित किया जाता है। साथ ही आमजन को ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के प्रति जागरूक करने के साथ मानीटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed