फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Names of 4.08 lakh voters have been removed, notices will be issued to 1.40 lakh voters.

Ghazipur News: 4.08 लाख वोटर के नाम हटाए गए, 1.40 लाख को जारी होगा नोटिस

Tue, 06 Jan 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Names of 4.08 lakh voters have been removed, notices will be issued to 1.40 lakh voters.
। जिले में 4.08 लाख वोटर के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होने के बाद जिला प्रशासन नो मैपिंग वाले 1 लाख 40 हजार 377 मतदाताओं को नोटिस जारी करने में जुट गया है। वहीं, जिले के पांच राजनीतिक दलों कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा और आप के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची का आलेख्य उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि सीपीआई का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। वहीं, सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका यादव ने कहा कि दल को जिला प्रशासन की ओर से इसकी सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है, जिसके तहत करीब 408689 मतदाताओं के बाहर हो गए है। इसके अलावा 1 लाख 40 हजार 377 मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से अब तक मिलान नहीं हो पाया है। अब इनको नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने और आवश्यक प्रपत्र देने का समय तय किया गया है। 27 फरवरी तक इसका निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा राजनीतिक दलों से 6 फरवरी तक दावे और आपित्तयां ली जाएंगी और उनका निस्तारण किया जाएगा। डीएम ने बताया कि 6 मार्च काे मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकडों के अनुसार जिले में 29 लाख 51 हजार 478 मतदाताओं की सूची में सत्यापन के बाद 25 लाख 42 हजार 789 मतदाताओं (86.16 प्रतिशत) का ही ब्योरा डिजिटाइज्ड हो गया है। एसआईआर के दौरान 74,147 मतदाता मृतक पाए गए, जबकि 49,602 दो जगह मिले वोटरों का नाम एसआईआर के दौरान ही सूची से हटा दिया गया था। इसके अलावा 82,813 मतदाता अनुपस्थित, 2,00,388 स्थायी रूप से स्थानांतरित और 1,739 मतदाता ऐसे मिले, जिनका कोई पता नहीं चल सका। जिले में कुल 4 लाख 8 हजार 689 मतदाता ऐसे हैं, जिनके एसआईआर फाॅर्म जमा नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मोहम्मदाबाद में सबसे ज्यादा, सैदपुर में सबसे कम नाम कटे
मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 74,063 मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। यहां 4,38,362 में से सिर्फ 3,64,305 मतदाता ही डिजिटाइज्ड हुए हैं। वहीं, सैदपुर विधानसभा में सबसे कम 48,867 मतदाताओं के नाम कटें है। गाजीपुर सदर में 63,623, जमानियां में 60,162, जखनियां में 55,369, जहूराबाद में 53,759 और जंगीपुर में 52,846 मतदाता कम हुए हैं। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 140377 मतदाताओं का वर्ष 2003 की सूची से मिलान अब भी लंबित है।


000
आंकड़ों पर एक नजर
कुल मतदाता : 29,51,478

डिजिटाइज्ड मतदाता : 25,42,789
कुल हटाए गए मतदाता : 4,08,689
नो मैपिंग वाले मतदाता:140539
स्थायी रूप से स्थानांतरित : 2,00,388
अनुपस्थित/अनट्रेसेबल : 82,813
डुप्लीकेट वोटर : 49,602

मृतक मतदाता : 74,147

000
एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। अब नो-मैपिंग वाले 4.76 प्रतिशत मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस का जवाब देने वाले मतदाताओं के नाम वैध प्रप्रत्र के आधार पर सूची में जोड़े जाएंगे। नोटिस का जवाब नहीं देने वालों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे।

- अविनाश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed