{"_id":"5f259efa8ebc3ed7cc6f36da","slug":"muslim-brothers-offer-eid-ul-azha-prayers-at-home-ghazipur-news-vns539190090","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बंधुओं ने घर में ही ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बंधुओं ने घर में ही ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की
विज्ञापन
बकरीद: बकरीद के मौक पर जमानिया कस्बा बाजार में एक मकान के अंदर दुआ करते समुदाय के लोग।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। शासन-प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा की गई। त्योहार से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से अपील की गई थी कि सरकार की गॉइडलाइन का पालन करें। इसलिए लोगों ने गले मिलने के बजाए दूर से ही या फोन से मैसेज कर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी।
शनिवार को बकरीद का पर्व मुस्लिम बंधुओं ने घर में मनाया। इस मौके पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिहाज से जगह-जगह पुलिस की तैनाती रही। नगर पालिका ने मुस्लिम इलाकों में साफ-सफाई के बाद चूने का छिड़काव कराया था। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। कोविड-19 के चलते इस वर्ष बकरीद की नमाज ईदगाह में सामूहिक रुप से नहीं हुई। मुस्लिम बंधुओं ने अपने-अपने घरों में ही नमाज पढ़ी। सार्वजनिक रुप से कुर्बानी भी नहीं हुई। नगर के विभिन्न मुहल्लों के अलावा मुस्लिम बाहुल्य गांव महरुपुर, मुर्की खुर्द, पखनपुरा, महेशपुर, मच्छटी, रानीपुर, बालापुर, गौसपुर, फाकराबाद आदि गांवों में शान्तिपूर्ण ढ़ंग से ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया गया। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। सांसद आवास फाटक में जाकर लोगों ने सांसद अफजाल अंसारी एवं पूर्व विधायक सिवगतुल्लाह अंसारी को बधाई दी।
दुल्लहपुर संवाददाता के मुताबिक़ इलाके के निजामुद्दीनपुर, दुल्लहपुर, जलालाबाद, हरदासपुर कला, मलेठी, मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव, सिखड़ी, तिरक्षी, गोदसइया, देवा आदि सभी जगहों पर जिला प्रशासन की सक्रियता से कहीं भी भीड़ नहीं उमड़ी। सुनिश्चित किया कि लोग अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। देवा के प्रधान प्रतिनिधि शमशाद अहमद ने डोर-टू-डोर सेवई एवं मिष्ठान वितरित किया। मरदह संवाददाता के अनुसार ईद-उल-अजहा कुर्बानी का त्यौहार सामाजिक दूरी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने अपने-अपने घरों में विशेष नमाज अता किया।
विज्ञापन
इसी क्रम में क्षेत्र के भोजापुर, नेवादा, बिजौरा, गोविंदपुर कीरत, हैदरगंज, कोदई, सिंगेरा, फेफरा, दुर्खुर्शी, जागोपुर, बरही, बोगना, नसीरुद्दीनपुर, रायपुर-बाघपुर, करदह कैथवली, भदसा, कोड़री गांव आदि जगहों पर मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात रहे। सुहवल संवाददाता के अनुसार बकरीद के पर्व पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जमानिया के तहसीलदार राकेश कनौजिया, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक शेषमणी ने पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव की मस्जिदों, ईंदगाहों का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। इस पर्व पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने मस्जिदों एवं घरों में नमाज अदा की। इसके बाद कुर्बानी की रस्म अदायगी किया।
करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार ईद-उल-अजहा का त्योहार घर पर नमाज अदा करके मनाया गया। क्षेत्र के बथोर, बद्दोपुर चकिया, करीमुद्दीनपुर, ताजपुर, महेंद, चंदकुर, बाराचवर, मटवा, सिउरी अमहट, मौरा, कामूपुर, नेवादा सहित अन्य गांवों मेंत्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। ताजपुर डेहमा संवाददाता के अनुसार ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने अपने घरों में नमाज अदा की। इस दौरान देश की सलामती की दुआ करते हुए कोरोना महामारी से देेश और प्रदेश को छुटकारा दिलाने की अल्लाह से कामना की। दुबिहा संवाददाता के अनुसार ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने यह त्यौहार सादगी भरे माहौल में मनाया। इलाके के मुस्लिम बंधुओं ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद का पर्व कोविड-19 के मद्देनजर शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कासिमाबाद रमेश मौर्य, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद आलम, पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला ने नगर में भ्रमण किया।