{"_id":"5e77896d8ebc3e77b5392e4b","slug":"muslim-bandhuon-ne-bajaee-taalee-aur-thaalee-ghazipur-news-vns5171497192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बंधुओं ने बजाई ताली और थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बंधुओं ने बजाई ताली और थाली
विज्ञापन
मुस्लिम बंधुओं ने बजाई ताली और थाली
गाजीपुर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पीएम मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू के आह्वान का हर जाति-धर्म के लोगों ने समर्थन किया। सभी पूरे दिन घरों में रहे। व्यापारी नेता अबू फखर खां ने बताया कि जनता कर्फ्यू के दिन के कई मस्जिदों में नमाज के बाद कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ मांगी गई। इस बीमारी से मिलकर लड़ने का संकल्प लिया गया। उधर प्रकाश टाकीज स्थित मस्जिद में मुस्लिम बंधुओं ने ताली बजाकर कोरोना मरीजों की दिन-रात सेवा में जुटे सेवा सेनानी डाक्टरों और अन्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0000
गांवों में बांटा मास्क
जखनिया। कोराना वायरस से बचाव के लिए अब समाजसेवियों ने भी अपना हाथ बंटाना शुरू कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में समाजसेवियों ने आधा दर्जन गांवों में करीब एक हजार मास्क का नि:शुल्क वितरण गरीबों के घर-घर जाकर करवाया। लोगों को इस बीमारी से बचाव की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि साफ-सफाई रखें तथा छुआछूत से बचें। भीड़ के इलाके में मास्क लगाकर निकलें।