फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Musharraf and Ayan from the district will be seen playing football for the state team.

Ghazipur News: प्रदेश की टीम से फुटबॉल खेलते नजर आएंगे जिले के मुशर्रफ और अयान

Sun, 23 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Musharraf and Ayan from the district will be seen playing football for the state team.
प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टीम में चयनित----आयान वाजिद। स्रोत- एसोसिएशन
गाजीपुर। बंगलूरू में 25 अगस्त से 9 सितंबर तक जूनियर बॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप (डॉ. बीसी रॉय ट्रॉफी) होगी। इसमें शामिल होने के लिए शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की 22 सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के आवेदक महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि कैंप में बेहतर तकनीकी प्रदर्शन करने वाले मुशर्रफ खान और अयान वाजिद का चयन प्रदेश स्तरीय टीम के लिए किया गया है। चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ी प्रदेश की टीम से खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मोहम्मद मोईन ने बताया कि मऊ में 1 से 8 अगस्त के बीच प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालकों की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें जिले के मुशर्रफ खान, अयान वाजिद और मोहम्मद आतिफ खान ने वाराणसी मंडल की तरफ से प्रतिभाग किया था। इसमें से मुशर्रफ खान और अयान वाजिद का चयन 9 से 21 अगस्त के बीच वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कैंप के लिए किया गया था। प्रदेश की टीम 26 अगस्त को दिल्ली के साथ पहला, 28 अगस्त को गोवा के साथ दूसरा और 30 अगस्त को ओडिशा के तीसरा लीग मुकाबला खेलेगी। इसकी जानकारी मिलते ही मुशर्रफ खान के गांव मिर्चा और अयान वाजिद के गांव फतेहपुर अटवा में परिजनों से साथ ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टीम में चयनित----आयान वाजिद। स्रोत- एसोसिएशन

प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टीम में चयनित----आयान वाजिद। स्रोत- एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed